मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि महिला की मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी।

गले में मिली शिव माला, पहचान के लिए अहम सुराग

पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका के गले में भगवान शिव की माला मिली है। अधिकारियों का मानना है कि यह महिला की पहचान करने में एक महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लायर भी दबोचा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों को मृतका का हुलिया भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं रेलवे ट्रैक पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है और मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/06/simdega-37-kg-ganja-seized-four-arrested-odisha-drug-network/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment