मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग : गोंद चिपकाकर ATM कार्ड फंसाया, ग्राहक को फोन पर झांसा देकर उड़ाए 50 हजार रुपये

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: शहर में एटीएम से जुड़ी एक नई ठगी की वारदात सामने आई है। ठगों ने ATM मशीन में गोंद चिपकाकर ग्राहक का कार्ड फंसा दिया और फोन पर झांसा देकर उसका पिन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से एटीएम का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

गोला रोड स्थित SBI ATM में हुई घटना

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ATM की है। कानी बाजार निवासी शशिकांत सिन्हा धनतेरस के दिन पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने पहले 3,000 रुपये निकाले, लेकिन दूसरी बार ट्रांजैक्शन के दौरान कार्ड मशीन में फंस गया।

फोन कॉल के जरिये ठगे रुपये

कार्ड नहीं निकलने पर शशिकांत ने ATM के अंदर लिखे “कस्टमर केयर” नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और कहा कि वे मशीन से थोड़ा दूर हटकर पिन डालें। इसी बीच ATM के बाहर खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति उनका पिन नंबर देख रहा था। कुछ देर बाद कॉल करने वाले ने उन्हें शाखा जाने की सलाह दी, लेकिन ठगों ने मौके का फायदा उठाकर मशीन से कार्ड निकाल लिया और उसका इस्तेमाल कर 10 हजार रुपये नकद और 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

यह भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने वाले शिक्षक निलंबित

ठगी का पता चलते ही शिकायत दर्ज

भुक्तभोगी को मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मैसेज आने के बाद ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर थाना हजारीबाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ATM में समस्या आने पर किसी अज्ञात नंबर पर कॉल न करें। बैंक से जुड़ी कोई भी शिकायत हो तो केवल बैंक शाखा या अधिकृत हेल्पलाइन नंबर से ही संपर्क करें।

https://samacharpost.live/2025/10/teacher-omprakash-yadav-suspended-for-model-code-violation-bihar-election/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment