मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एसपी अमन कुमार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में एक साथ 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई थानों और अंचलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार सदर, विष्णुगढ़, बरही, पेलावल, दारू, चरही, केरेडारी, चौपारण, कटकमदाग, बरकठा, मुफ्फसिल, लोहसिंघना और महिला थाना समेत कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई थाना प्रभारियों को हटाकर दूसरे स्थानों पर भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अंचल स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में सनसनी: स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कई थाना प्रभारियों को नई पोस्टिंग

तबादला सूची के मुताबिक पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को बरही अंचल से हटाकर सदर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुभाष सिंह को सदर थाना से विष्णुगढ़ थाना भेजा गया है। सपन कुमार महथा को एसटीएफ प्रभारी से बरही अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अनिल कुमार को विष्णुगढ़ से पेलावल अंचल, शाहिद रजा को बड़कागांव अंचल और बिमल लकड़ा को दारू अंचल में पदस्थापित किया गया है। अमित खाखा को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजीत कुमार-01 को चरही थाना, नेमधारी रजक को केरेडारी थाना, सरोज सिंह चौधरी को दारू थाना, मुकेश कुमार सिंह को कोर्रा थाना और राणा भानु प्रताप सिंह को कटकमदाग थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

महिला पुलिस पदाधिकारियों में कुमारी राधा रागनी को महिला थाना बरही और किरण कच्छयप को महिला थाना सदर में पदस्थापित किया गया है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamshedpur-school-girl-murder-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment