मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में सांप के काटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, तांत्रिक के झांसे में फंसे परिजन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। दुखद पहलू यह रहा कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन तांत्रिक के बहकावे में आ गए और बच्चे को जीवित करने की उम्मीद में करीब 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र का सहारा लेते रहे। यह घटना चौपारण थाना क्षेत्र के रेबो करमा गांव की बताई जा रही है, जहां 12 वर्षीय श्रेय कुमार रविदास को सांप ने डंस लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तांत्रिक के दावे पर घंटों चला तंत्र-मंत्र

परिजनों के अनुसार, बच्चे की मौत के बाद एक तांत्रिक ने दावा किया कि वह 12 घंटे के भीतर उसे फिर से जीवित कर सकता है। तांत्रिक के कहने पर शव को गोबर और गौमूत्र में लपेटकर रखा गया और घंटों तक तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया चलती रही। हालांकि काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। अंततः तांत्रिक ने भी अपना दावा वापस ले लिया, जिसके बाद परिजनों ने देर रात बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी प्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने की स्थिति में केवल वैज्ञानिक उपचार और समय पर चिकित्सा सहायता ही प्रभावी होती है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो जावा महुआ नष्ट, 300 लीटर महुआ शराब जब्त

सांप काटने पर क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सांप के काटने पर झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर दिया गया एंटी-वेनम उपचार कई मामलों में मरीज की जान बचा सकता है। यह घटना लोगों को जागरूक करने और वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत को भी रेखांकित करती है, ताकि अंधविश्वास के कारण किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

https://samacharpost.live/2026/06/12-year-old-child-dies-due-to-snake-bite-in-hazaribagh-family-members-trapped-in-the-trap-of-tantrik/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment