गुवा गोलीकांड के शहीदों को कुणाल षाडंगी और विधायक दशरथ गगराई ने दी श्रद्धांजलि

Rupa Kumari | September 8, 2025 | 05:07 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड आंदोलन के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज गुवा गोलीकांड की बरसी पर सोमवार को शहीदों को याद किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने खरसावां के विधायक दशरथ गगराई के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड आंदोलन की नींव में शहीदों का बलिदान

कुणाल षाडंगी ने कहा कि 8 सितंबर 1980 को गुवा में हुई गोलीबारी में कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया, बल्कि उसी ने झारखंड आंदोलन की चिंगारी को और प्रज्वलित किया और राज्य निर्माण की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया।

उन्होंने कहा, गुवा गोलीकांड झारखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान ने हमें संघर्ष की शक्ति दी। अब हमारा कर्तव्य है कि उनके सपनों का झारखंड बनाएं – एक ऐसा राज्य जहाँ न्याय, समानता और युवाओं को अवसर मिले।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने डीएमएफटी फंड को समझ लिया है अपना एटीएमः बाबूलाल मरांडी

शहादत झारखंड की आत्मा में बसी है, दशरथ गगराई

इस मौके पर विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान झारखंड की आत्मा में बस चुका है। आने वाली पीढ़ियां इन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में देखेंगी। झामुमो हमेशा शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए समर्पित रहेगा।

स्थानीय लोगों ने लिया संकल्प

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने शहीदों को नमन किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Share this news

संबंधित खबरें