मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आंगनबाड़ी जा रहे तीन वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय आदित टोपो की मौत हो गई। लावागाई निवासी रवि उरांव का बेटा आदित रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था, लेकिन आज की सुबह उसके परिवार के लिए दुखद साबित हुई। सुबह करीब 10 बजे घर से निकलने के कुछ देर बाद ही बच्चा अचानक गुमला–रांची हाईवे की ओर दौड़ पड़ा। उसी समय रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आदित गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार चालक ने खुद पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद कार चालक तुरंत बच्चे को अपनी गाड़ी से गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण थोड़ी देर बाद ही डॉ. राहुल देव ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.5 लाख का माल जब्त

परिजनों में कोहराम

मौत की खबर मिलते ही आदित के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और बताया कि बच्चा रोज इसी रास्ते से आंगनबाड़ी जाता था।

कार जब्त, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कार चालक से पूछताछ की। पुलिस ने बाद में घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चा अचानक सड़क पर आ गया था, जिससे चालक को वाहन नियंत्रित करने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/11/tatanagar-railway-station-ganja-smuggler-arrested-rpf-grp-operation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment