मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

किसान के बेटे खिलेश साहू ने JAC मैट्रिक में 99.20% अंक लाकर किया कमाल, बने जिला टॉपर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: झारखंड अकादमिक परिषद की मैट्रिक परीक्षा में किसान के बेटे खिलेश साहू ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दिव्यांशु उरांव के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पूरे राज्य में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर गुमला जिले का नाम रोशन किया है। खिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट रणनीति को दिया। उन्होंने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करते थे और किसी भी विषय को पूरी तरह समझे बिना आगे नहीं बढ़ते थे। उनका कहना है कि अधूरे पाठ के साथ वे कभी सोने नहीं जाते थे।

आर्थिक चुनौतियों के बीच हासिल की सफलता

खिलेश की प्रारंभिक शिक्षा सिसई प्रखंड के छरदा शिशु मंदिर से हुई। पांचवीं के बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी की, लेकिन चयन नहीं हो सका। इसके बाद सातवीं कक्षा में संत पात्रिक स्कूल में दाखिला लिया। आगे की पढ़ाई के लिए वे गुमला में अपनी मां के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करने लगे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण उनके पिता को रोज़गार के लिए दूसरे राज्य में काम करना पड़ा। वे केवल बारिश के मौसम में खेती-बाड़ी के लिए घर लौटते थे। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद खिलेश ने पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: रांची के ओरमांझी में ब्राउन शुगर के साथ 7 गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

खिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय मां स्वामी देवी, पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण बताया है।

https://samacharpost.live/2026/04/ormanjhi-ranchi-brown-sugar-bust-seven-arrested-ndps-sildiri/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment