मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हाइवा चालक की झुलसकर मौत, आत्मदाह की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक हाइवा चालक की झुलसकर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महादेव साहू के रूप में हुई है। घटना इचा गुटू गांव की है।

घर में अकेले थे, अंदर से बंद कर ली थी दरवाजा

परिजनों के मुताबिक, महादेव साहू सोमवार को बाजार से करीब दो लीटर पेट्रोल खरीदकर घर लौटे थे। इसके बाद उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और आंगन में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस का New Year प्लान: 31 दिसंबर रात से 1 जनवरी तक हाई अलर्ट, पर्यटन स्थलों पर कड़ी निगरानी

आग और धुएं से मची अफरातफरी

आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक महादेव साहू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मानसिक तनाव में थे चालक

परिजनों ने बताया कि महादेव साहू लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह करीब 20 दिन पहले ही गांव लौटे थे। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, जिसमें फांसी लगाने की कोशिश शामिल है। गांव आने के बाद उनका व्यवहार आक्रामक हो गया था और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम कराया गया

घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई संजय रजक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को शव को गुमला सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में शोक का माहौल

महादेव साहू अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/12/ramgarh-police-new-year-security-high-alert-tourism-safety/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment