मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कार्यक्रम से लौट रहे दो लोगों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी करंज रोड पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब दोनों एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतक की पहचान 56 वर्षीय जय सिंह राम, निवासी छोटका रेंगर, खूंटी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति गुरु चरण राम ने बताया कि वे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर नवाटोली में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जय सिंह राम की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह से रांची जा रही मां तारा बस का शीशा टूटा, एक महिला सहित तीन यात्री घायल

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर बसिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/giridih-ranchi-mata-tara-bus-accident-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment