मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध लकड़ी कटाई पर बड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये की साल लकड़ी जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : जिले के गोइलकेरा प्रखंड में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में साल की लकड़ी बरामद की है। आनंदपुर वन विभाग की टीम ने कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर करीब 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त किए हैं। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया और कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी की।

भारी मात्रा में लकड़ी बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई साल लकड़ी बरामद की। सभी जब्त लकड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए आनंदपुर रेंज कार्यालय लाया गया है। विभाग द्वारा लकड़ी के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और अवैध कटाई व तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा का कदम पाड़ा गांव विकास से कोसों दूर, आज भी 90 के दशक जैसी बदहाल जिंदगी जी रहे ग्रामीण

वन अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-kadam-pada-village-deprived-of-government-schemes-and-basic-facilities/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment