मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में बहू की शिकायत पर ससुर गिरफ्तार, घर से दो देसी कट्टा बरामद

--Advertisment--

  • मेहरमा थाना क्षेत्र का मामला, अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में बहू की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। सिंघाड़ी गांव में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो अवैध देसी कट्टा बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम करीब 5:10 बजे फूलन देवी (40), पति जितेंद्र कुमार मंडल, निवासी सिंघाड़ी गांव, मेहरमा थाना पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके ससुर निरंजन मंडल ने घर में दो देसी कट्टा छिपाकर रखे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

तुरंत बनी छापेमारी टीम

थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ गांव पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान निरंजन मंडल ने खुद हथियार रखे स्थान की जानकारी दी। इसके बाद घर से दो देसी कट्टा बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक

मौके से ही गिरफ्तार हुआ आरोपी

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने निरंजन मंडल को हिरासत में लेकर थाना लाया और विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। बहू की शिकायत पर ससुर की गिरफ्तारी की खबर गांव में तेजी से फैल गई।

केस दर्ज, जांच जारी

मेहरमा थाना कांड संख्या 58/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और इन्हें रखने का उद्देश्य क्या था।

https://samacharpost.live/2026/04/ramgarh-hesla-steel-plant-furnace-blast-nine-workers-burnt-jharkhand-industrial-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment