मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में वज्रपात का कहर: बरमसिया हाट में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में मंगलवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया हाट में उस समय हुआ, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान काला डुमरिया गांव निवासी जमशेद अंसारी और धर्मेंद्र मुर्मू के रूप में हुई है। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने दोनों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जमशेद अंसारी अपने पीछे छह बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो पुत्रियां अब भी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा: दो शूटर गिरफ्तार, कई लूट और चोरी की वारदातों में भी रहे शामिल

पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान दीपक कुमार भगत (तुलसीकित्ता), मलकु रमानी (बाड़ेडीह)
रंजन रमानी (केंदुआ), बहादुर रमानी (ऊपरबंधा), चंद्रदीप महलदार (बारकोप) के रूप में हुई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार पथरगामा अस्पताल में किया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, हाट-बाजार और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मानसून पूर्व मौसम में झारखंड के कई जिलों में लगातार वज्रपात की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहना बेहद जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/06/vicky-soni-murder-case-solved-two-shooters-arrested-hazaribagh/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment