मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : गोड्डा जिले में गुरुवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर बांसभीट्टा गांव के पास दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद भीषण थी। दोनों बसों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन बुरी तरह टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: दुमका में भीषण सड़क हादसा: हाईवा ट्रकों की टक्कर के बाद चार गाड़ियां जलीं, एक की मौत

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बोआरीजोर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोआरीजोर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी है।

टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है। बसों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या ओवरटेक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

https://samacharpost.live/2026/02/dumka-road-accident-hiwa-truck-collision-fire-one-dead-february-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment