मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में 50 लाख की नकली विदेशी शराब जब्त, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : झारखंड में नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : रांची में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी ठिकाना, सांसद संजय सेठ और मेयर रौशनी खलखो ने पंडरा में किया भूमि निरीक्षण

नामी ब्रांड के नाम पर तैयार हो रही थी नकली शराब

उत्पाद विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, आइकोनिक और रॉयल चैलेंज जैसे नामी ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग ने मौके से निम्नलिखित सामग्री बरामद की 350 पेटी नकली विदेशी शराब, 4,000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी, 55 रोल रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज के रैपर, 25,000 बोतलों के ढक्कन, 20 रोल होलोग्राम, 60 खाली बोतलें, 1,000 कार्टन, एक एसीई मशीन, 20 फीट पाइप सहित अन्य उपकरण, सरकार के राजस्व को भी पहुंच रहा था नुकसान। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली शराब को ब्रांडेड शराब के रूप में बाजार में खपाने की तैयारी थी। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होने के साथ-साथ सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। उत्पाद विभाग ने जब्त शराब और अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई है।

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 52(डी) और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने किया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक जानानाथ पाल, रवि रंजन, सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, सत्यराज बल समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी शामिल थे। वहीं, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और थाना पुलिस ने भी अभियान में अहम भूमिका निभाई।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment