मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी ठिकाना, सांसद संजय सेठ और मेयर रौशनी खलखो ने पंडरा में किया भूमि निरीक्षण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची में वर्षों से स्थायी स्थान की मांग कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द राहत मिल सकती है। इस दिशा में पहल करते हुए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची की मेयर रौशनी खलखो ने रविवार को पंडरा क्षेत्र में संभावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। यह पहल स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित और स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़ें : विरोधियों की आंखों पर राजनीतिक मोतियाबिंद, जनसेवा मेरा धर्म: डॉ. इरफान अंसारी

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी बाजार विकसित करने की योजना

ओटीसी मैदान से पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स रोजाना दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। हालांकि, स्थायी स्थान नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई रांची नगर निगम की बैठक में सांसद संजय सेठ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी और सुव्यवस्थित बाजार विकसित करने का सुझाव दिया था।

पंडरा की सरकारी भूमि का किया निरीक्षण

इसी क्रम में सांसद संजय सेठ और मेयर रौशनी खलखो ने पंडरा थाना के सामने स्थित खाली सरकारी भूमि तथा पंडरा पुल के आगे दाहिनी ओर स्थित खाली जमीन का निरीक्षण किया। प्रस्तावित योजना के तहत इस क्षेत्र को विकसित कर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी व्यापारिक स्थल बनाया जाएगा, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें और सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।

दैनिक मजदूरों के लिए भी होंगी सुविधाएं

योजना में केवल स्ट्रीट वेंडर्स ही नहीं, बल्कि दैनिक मजदूरों की जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, परिसर में श्रमिकों के लिए शेड और स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, जिससे छोटे व्यवसायियों और मजदूरों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान वार्ड 32 के पार्षद संजय कुमार, वार्ड 33 की पार्षद पुष्पा टोप्पो, वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप के अलावा अशोक मुंडा, सुबेश पांडेय, देवन होंडा, सुशील कुमार और मनोज चौधरी भी मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment