मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में 9-10 अगस्त को होगा भव्य आदिवासी महोत्सव, तैयारियों की समीक्षा, DDC ने दिए जरूरी निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : 9 और 10 अगस्त को नगर भवन, गिरिडीह में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए उप विकास आयुक्त (DDC) स्मृता कुमारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC विवाद पर बंधु तिर्की की पहल, मुख्यमंत्री को सौंपा 21 सूत्रीय सुधार प्रस्ताव

समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि महोत्सव का आयोजन सफल, सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आदिवासी महोत्सव को विशेष स्वरूप दिया जाएगा, जिससे जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।

संस्कृति और परंपरा की दिखेगी अनोखी झलक

दो दिवसीय महोत्सव में आगंतुकों के लिए कई आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, पारंपरिक फूड स्टॉल, आदिवासी लोकनृत्य एवं संगीत, नाट्य मंचन, पारंपरिक कला प्रदर्शनी, आदिवासी वेशभूषा प्रदर्शनी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।

महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के निर्देश

बैठक में नगर निगम को जिले में स्थापित आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को समय पर आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आदिवासी थीम पर सजाया जाएगा महोत्सव स्थल

DDC ने कहा कि महोत्सव स्थल को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक के अनुरूप सजाया जाएगा, ताकि आगंतुकों को झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत का जीवंत अनुभव मिल सके। उन्होंने सभी विभागों से अपने दायित्वों का गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने की अपील की, ताकि आयोजन गरिमापूर्ण, सफल और जनभागीदारी से परिपूर्ण हो। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment