मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :झारखंड में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध खेती का खुलासा किया है। यह मामला जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुल्का गांव के गजनिया टोला का है, जहां छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के पौधे जब्त और नष्ट किए गए। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इलाके में कार्रवाई की। जांच के दौरान अर्धनिर्मित मकान के परिसर में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती पाई गई। छापेमारी में खुलासा हुआ कि करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में गांजा की अवैध खेती की जा रही थी। मौके से कुल 118 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें :सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों को लेकर मेटा को भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

फसल जब्त कर मौके पर नष्ट की गई

अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सभी पौधों को उखाड़कर जब्त किया। इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके। सूत्रों के अनुसार, बुल्का गांव के गजनिया टोला निवासी संजय यादव द्वारा अपने अर्धनिर्मित मकान परिसर में यह अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में सनहा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की देखरेख में पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment