मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गढ़वा समाहरणालय के नाजीर पर प्राथमिकी दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिला समाहरणालय के आपूर्ति विभाग में कार्यरत एक नाजीर के खिलाफ एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राशन कार्ड बनवाने के दौरान हुई थी पहचान

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला विधवा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में जिला आपूर्ति कार्यालय जाने के दौरान उसकी मुलाकात नाजीर अजय कुमार से हुई थी। महिला के अनुसार, कार्यालयी कार्य में सहायता के दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अजय कुमार ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी दावा है कि कुंभ मेले के दौरान आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर विवाह का आश्वासन दिया था। महिला का आरोप है कि अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। इसके बाद उसने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्रशासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त (डीसी) ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को संबंधित कर्मी को उसके मूल विभाग में वापस भेजने तथा विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर हादसे में दिहाड़ी मजदूर की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में एक कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार पर भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। हालांकि अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि मामले से संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी गई है और प्रशासनिक निर्देश प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-tractor-accident-labourer-death-two-daughters/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment