मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार के हमले में 8 माह के मासूम की मौत

--Advertisment--

  • दंपती पर जानलेवा हमला, माता-पिता गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। बिंदु बीघा गांव में धारदार हथियार से किए गए हमले में आठ माह के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दंपती पर हमला, मासूम भी आया चपेट में

जानकारी के अनुसार गांव निवासी चितरंजन पासवान और दीपक पासवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार से दीपक पासवान और उनकी पत्नी कृपा देवी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनकी गोद में मौजूद आठ माह का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बोकारो में ACB का बड़ा एक्शन, पेटरवार प्रखंड के प्रधान सहायक 8 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन के अनुसार घायल दीपक पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कृपा देवी का भी इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment