दुमका में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 13, 2026 | 04:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका: झारखंड के दुमका जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जरमुंडी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि तीन युवकों ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

भाई की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता का भाई जरमुंडी थाना पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने देर रात छापेमारी अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रांची में मोबाइल छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद

मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले की जांच को मजबूत किया जा सके। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें