मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्वाति शालिनी होंगी झारखंड हाईकोर्ट में BCCL की स्टैंडिंग काउंसिल, 20 अगस्त से नियुक्ति प्रभावी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कोल इंडिया लिमिटेड से संबद्ध कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने झारखंड हाईकोर्ट में अपनी कानूनी पैरवी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने अधिवक्ता स्वाति शालिनी को झारखंड हाईकोर्ट के लिए अपना स्टैंडिंग काउंसिल (रिटेनर लॉयर) नियुक्त किया है। BCCL के विधि विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति 20 अगस्त 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। नियुक्ति की औपचारिक सूचना झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : JSSC CGL पेपर लीक मामला: परीक्षा पास कर चुके 4 अभ्यर्थी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

BCCL के मामलों में हाईकोर्ट में रखेंगी कंपनी का पक्ष

स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में स्वाति शालिनी अब झारखंड हाईकोर्ट में BCCL की ओर से कानूनी मामलों को संभालेंगी। कंपनी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, उन्हें BCCL से संबंधित कानूनी नोटिस, रिट याचिकाएं, मेमो और अन्य न्यायिक दस्तावेज प्राप्त करने के साथ-साथ अदालत के समक्ष कंपनी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है। स्वाति शालिनी हाईकोर्ट में BCCL से जुड़े मामलों की पैरवी कंपनी के अन्य स्टैंडिंग काउंसल्स के साथ समन्वय करते हुए करेंगी। उनकी नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट में लंबित और नए कानूनी मामलों में BCCL की ओर से प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

रजिस्ट्रार जनरल को भेजी गई नियुक्ति की सूचना

BCCL के विधि विभाग ने नियुक्ति से संबंधित औपचारिक पत्र झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजकर स्वाति शालिनी को कंपनी की स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किए जाने की जानकारी दी है। इस नियुक्ति के साथ अब हाईकोर्ट में BCCL से संबंधित कानूनी मामलों में स्वाति शालिनी कंपनी की ओर से अधिकृत अधिवक्ता के रूप में पैरवी करेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment