मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC CGL पेपर लीक मामला: परीक्षा पास कर चुके 4 अभ्यर्थी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान शुक्रवार देर शाम चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को चारों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसी इस कथित पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC सुधारों पर सुस्ती, 12 दिन बाद भी नहीं बनी रिफॉर्म्स कमेटी और निगरानी प्रकोष्ठ

परीक्षा में सफल घोषित हो चुके थे चारों आरोपी

CID की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी JSSC CGL परीक्षा के अभ्यर्थी थे। उनकी पहचान दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और उमेश कुमार राय के रूप में बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, खास बात यह है कि चारों अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए जा चुके थे। CID की शुरुआती जांच में चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान CID की विशेष टीम ने शुक्रवार देर शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शनिवार को उन्हें अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी CID

चार अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद अब CID की जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित पेपर लीक और परीक्षा में फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था या नहीं। जांच टीम गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों, परीक्षा में उनकी भूमिका और कथित फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी को यदि अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल CID गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment