मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद : बाइक और हाईवा की टक्कर में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना बीबीएम कॉलेज के समीप उस समय हुई, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टकरा गई।मृतक की पहचान बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है, जो निरसा थाना क्षेत्र के डुमरिया आखबेड़िया गांव का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, बिपुल बाइक से बलियापुर की ओर से सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे खड़े हाईवा में जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से K. Raju ने की मुलाकात, छात्र आंदोलन और पेपर लीक पर हुई गंभीर बातचीत

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment