मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या, रांची में चल रहा था इलाज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के मुरलीनगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय अमित कुमार खेत्रोपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार अमित पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका इलाज रांची में चल रहा था। बताया गया कि वह करीब पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका नियमित इलाज कराया जा रहा था।

घर में अकेला था युवक

जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था और अमित अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा: मैक्लुस्कीगंज के मुद्दे पर नोकझोंक, सवाल के विभाग को लेकर छिड़ी बहस

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव

घटना की सूचना तुरंत परिजनों और सरायढेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  भेज दिया गया।

18–19 वर्षों से धनबाद में रह रहा है परिवार

परिजनों ने बताया कि खेत्रोपाल परिवार पिछले 18–19 वर्षों से धनबाद में रह रहा है। युवक के इस अचानक कदम से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-assembly-mccluskieganj-tourism-issue-debate-prakash-ram-yogendra-prasad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment