मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई: धनबाद स्टेशन से 18.28 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन NARCOS के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 9.14 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस में मिला संदिग्ध युवक

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13151 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस की निगरानी के दौरान मार्गरक्षण दल के आरक्षी राकेश कुमार मौर्य की नजर जनरल कोच में तीन पिट्ठू बैग लेकर यात्रा कर रहे एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। संदेह होने पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश और सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट धनबाद तथा सीआईबी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के हावड़ा छोर पर युवक को ट्रेन से उतारकर जांच शुरू की।

तीन बैगों से बरामद हुआ 18.280 किलो गांजा

तलाशी के दौरान तीनों बैगों से कुल 18 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 18.280 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 9 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम कृष्णा बताया, जो पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के मधुरी गौरीपुर का निवासी है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पेड़ में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

दो साथी फरार, फतेहपुर पहुंचानी थी खेप

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके साथ लाल कुमार और रोहित कुमार भी थे। दोनों ने अपने बैग उसे सौंपे थे और धनबाद स्टेशन पर मौका पाकर फरार हो गए। आरोपी के मुताबिक गांजा की खेप फतेहपुर पहुंचाई जानी थी, जहां कोई अन्य व्यक्ति इसे प्राप्त करने वाला था। इस काम के बदले तीनों को 1,500 रुपये, भोजन और यात्रा खर्च देने का वादा किया गया था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ ने गांजा के अलावा एक रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया है। उप निरीक्षक पालिक मिंज की लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 132/26 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर बरुली को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

https://samacharpost.live/2026/06/dhanbad-lightning-strike-palm-tree-catches-fire-kangalo-govindpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment