मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित बेलकुशी गांव निवासी 28 वर्षीय नकुल मुर्मू के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नकुल मुर्मू पेशे से राजमिस्त्री थे और रोज की तरह 12 जुलाई की सुबह काम पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से हुए थे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि नकुल मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नकुल मुर्मू की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां मुनी हेंब्रम ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। परिजनों ने कहा कि नकुल परिवार के लिए कमाने वाले प्रमुख सदस्य थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें: BJP युवा नेता श्रीनिवास सिंह पुलिस हिरासत में, हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप

वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार पिकअप वैन चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment