मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: 8 लेन सड़क पर हाइवा और कार की टक्कर, चालक गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 8 लेन सड़क पर हुई इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक कथित तौर पर तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चालक का अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी भूली ओपी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: अब 2 से 5 मिनट में होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, नई कतार व्यवस्था 15 जुलाई से लागू

चालक की पहचान नहीं, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, घायल कार चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खतरे को उजागर किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment