मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शोपीस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सोमवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह आग स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने पार्किंग एरिया में लगाए गए रेलवे के एक शोपीस में लगी। घटना के समय स्टेशन के बाहर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें :रंगदारी नहीं देने पर फ्लैट में घुसे बदमाश, लाखों की चोरी और तोड़फोड़

कोयले की आकृति वाले स्टैचू में लगी आग

जानकारी के अनुसार, स्टेशन के बाहर कोयले की आकृति वाला एक स्टैचू लगाया गया है, जिसे चारों ओर से ग्रिल से घेरा गया है। अचानक इसी स्टैचू में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और रेल पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पार्किंग में मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने के तुरंत बाद मौके पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हुई। इसके बाद लोगों ने स्टेशन गेट के पास रखी बालू से भरी बाल्टियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।

दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोयले की इस अनुकृति में थर्मोकोल और अन्य ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती सिगरेट या अन्य ज्वलनशील वस्तु फेंकने से आग लगी हो। दमकल कर्मी श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/mgm-thana-extortion-flat-theft-sai-complex-jamshedpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment