मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात से पहले 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झरिया थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से संभावित घटना टल गई।

यह भी पढ़ें :डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक झरिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसपी कॉलेज के पास जमा हैं और किसी आपराधिक साजिश की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई।

पहले तीन गिरफ्तार, फिर चौथा भी पकड़ा गया

पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवकों को मौके से हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास के एक घर में दबिश दी, जहां से एक और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल चार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े।

हथियार, गोलियां और चोरी की बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस वारदात में किया जाना था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। धनबाद पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/youth-dies-after-coming-under-goods-train-at-daltonganj-railway-station/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment