Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक मालगाड़ी के सामने आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक तनाव और भीड़ का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही RPF और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी DC के साथ कल होगी समीक्षा बैठक
युवक की पहचान नहीं हो सकी
फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश कर रही है। स्टेशन पर मौजूद लोगों के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान युवक अचानक ट्रैक की ओर बढ़ा और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस जांच में जुटी
सतीश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन था और घटना के पीछे क्या वजह थी। मामले की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post