मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की सड़क हादसे में मौत, कोयला लदे हाइवा ने स्कूटर को मारी टक्कर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के निरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा निरसा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर खुशरी मोड़ के समीप हुआ, जहां कोयला लदे एक हाइवा ने स्कूटर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पांडरा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज सिन्हा के रूप में हुई है। वहीं स्कूटर पर उनके साथ सवार 62 वर्षीय वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मनोज सिन्हा मंगलवार सुबह स्कूटर से निरसा बाजार जा रहे थे। उनके साथ गांव की ही रहने वाली वीणा घोष भी थीं। इसी दौरान खुशरी मोड़ के पास निरसा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने निरसा-जामताड़ा रोड को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम के कारण एमपीएल के लिए कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई भी प्रभावित हुई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

जनप्रतिनिधियों ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो नेता तपन तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संतोष राय और पूर्व मुखिया रोबिन धीवर समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने एमपीएल के लिए कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन हेतु अलग एप्रोच रोड बनाने अथवा मौजूदा सड़क का चौड़ीकरण कर भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग तैयार करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि स्थायी समाधान के अभाव में इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा से गोड्डा पहुंची प्रेमिका, 19 वर्षीय युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी; मामला थाने तक पहुंचा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक महिला घायल हुई है। पुलिस हादसे में शामिल हाइवा की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/godda-love-affair-dispute-haryana-woman-reaches-lover-village-police-intervenes/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment