मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कतरास में दर्दनाक भू-धंसान: मलबे से 3 शव बरामद, देर रात तक चला रेस्क्यू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद जिले के कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टंडाबार बस्ती में हुए भीषण भू-धंसान हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मलबे से निकाले गए शवों की पहचान मनोहर उरांव, गीता देवी (बेटी), सरिता देवी बताया जा रहा है कि भू-धंसान में मनोहर उरांव का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

घटना के समय मनोहर उरांव अपनी बेटी गीता देवी के साथ घर में मौजूद थे। उसी दौरान सरिता देवी किसी काम से उनके घर आई थीं। अचानक जमीन धंसने से तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जो देर रात करीब 2:30 से 3 बजे तक चला। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में दो युवकों पर चापड़ और फायरिंग से हमला, इलाके में तनाव

परिजनों का आरोप

मृतक की पत्नी छोटू देवी ने बताया कि हादसे के समय वह घर पर नहीं थीं। वहीं, सरिता देवी की बेटी ने भी पुष्टि की कि उनकी मां उसी समय घर पर मौजूद थीं। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते राहत कार्य शुरू किया जाता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है।

इलाके में दहशत

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भू-धंसान के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/jamshedpur-chhayanagar-firing-chopper-attack-two-injured-sitaramdera/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment