मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित गारागुरो गांव में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग उठाई है। मृतक की पहचान गारागुरो गांव निवासी छोटेलाल यादव (39) के रूप में हुई है, जो भोला महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वह सड़क किनारे जा रहे थे, तभी केशोडीह निवासी सुमित गोस्वामी तेज रफ्तार बाइक से वहां पहुंचा और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटेलाल यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

भाकपा माले नेता पहुंचे, सड़क सुरक्षा की उठी मांग

हादसे की सूचना मिलने पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव शेखर शरण दास घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गारागुरो गांव में इससे पहले भी सड़क हादसे में प्रकाश वर्मा की पुत्री की जान जा चुकी है। उनका आरोप है कि उस मामले में वाहन की पहचान होने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में पहले से नाराजगी थी। अब छोटेलाल यादव की मौत के बाद ग्रामीणों ने दोषी पर सख्त कार्रवाई, सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment