होमगार्ड चयनित अभ्यर्थियों ने डीसी से लगाई गुहार, जल्द पूरा हो मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Rupa Kumari | July 3, 2026 | 05:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की लंबित प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया।

2017 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जताई आशंका

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भर्ती की लिखित परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल है। अभ्यर्थी खुशबू कुमारी ने कहा कि उम्मीदवारों को आशंका है कि वर्ष 2017 की लंबित होमगार्ड भर्ती से जुड़ा मामला कहीं वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित न कर दे। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर 13 जुलाई को होगी उच्चस्तरीय समीक्षा, डीजीपी लेंगी बैठक

DC ने दिया भरोसा

उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि वर्ष 2017 की भर्ती का वर्तमान चयन प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और भर्ती से जुड़ी अन्य शेष प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएंगी, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति मिल सके। डीसी के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया अब जल्द अंतिम चरण तक पहुंचेगी।

Share this news

संबंधित खबरें