मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

श्मशान घाट विवाद पर प्रशासन सख्त: सरकारी बोर्ड लगाकर भू-माफियाओं को चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के खेशमी में श्मशान घाट की जमीन को लेकर चल रहा विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। सोमवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन की मापी कराई और वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया। रामपुर पंचायत के खेशमी जोड़िया स्थित यह जमीन लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि इस जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशें की जा रही थीं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें :आधुनिक खेती से बदली तस्वीर: गिरिडीह के अटकी पंचायत के किसान कमा रहे लाखों

पुलिस की मौजूदगी में हुई मापी, लगाया गया सरकारी बोर्ड

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खाता संख्या 101, प्लॉट संख्या 554 की 11 डिसमिल जमीन की विधिवत मापी कराई। इस दौरान अमीन, राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। मापी के बाद प्रशासन ने इस जमीन को गैर-आबाद सरकारी भूमि घोषित करते हुए वहां बोर्ड लगा दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी तरह का अवैध कब्जा, निर्माण या खरीद-बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहत की सांस ले रहे ग्रामीण

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि अब श्मशान घाट की जमीन सुरक्षित रहेगी और उस पर किसी तरह का अवैध हस्तक्षेप नहीं होगा।

https://samacharpost.live/2026/04/giridih-atki-panchayat-modern-farming-farmers-income-growth/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment