मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद :झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। उत्तर पंचायत के बाउरी टोला स्थित ईसीएल की बंद खदान में डूबी 13 वर्षीय किशोरी रंपा बाउरी का शव घटना के पांचवें दिन बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें :कैबिनेट विस्तार से पहले CM सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रंपा बाउरी 28 अप्रैल को पास की बंद खदान में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसे बचाया नहीं जा सका।

कई दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और घंटों तक तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने लगातार कई दिनों तक खदान में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को घटना के पांचवें दिन अचानक किशोरी का शव खदान के पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई बंद खदानें बिना किसी सुरक्षा के खुली पड़ी हैं। बच्चे और युवक अक्सर इन खदानों में नहाने चले जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-cm-samrat-chaudhary-meets-nitish-kumar-cabinet-expansion-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment