मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 27 फरवरी से शुरू, रांची रोड स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने धनबाद और भोपाल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 27 फरवरी से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और झारखंड, बिहार व मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी।

किन-किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी?

यह एक्सप्रेस ट्रेन बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, चोपन और सिंगरौली होते हुए चलेगी। खास बात यह है कि रांची रोड स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, विधानसभा में गरमाया मुद्दा

कोच संरचना: 22 एलएचबी कोच

दोनों दिशाओं में चलने वाली इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी सेकेंड क्लास, 6 एसी थर्ड क्लास, 7 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच एलएचबी कोच होने के कारण यात्रियों को अधिक सुरक्षा और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

भोपाल से धनबाद (ट्रेन संख्या 11631)

भोपाल से यह ट्रेन हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रात 8:55 बजे रवाना होगी। सुबह 8:45 बजे सिंगरौली चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डालटनगंज, टोरी, पतरातू शाम 5:05 बजे रांची रोड रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।

धनबाद से भोपाल (ट्रेन संख्या 11632)

1 मार्च से यह ट्रेन हर रविवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 7:20 बजे धनबाद से चलेगी और रांची रोड, पतरातू, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, रेणुकूट, चोपन और सिंगरौली होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

इस नई एक्सप्रेस ट्रेन से झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कोयला क्षेत्र, औद्योगिक इलाकों और व्यवसायिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन लंबी दूरी के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/dhanbad-airport-expansion-government-denies-arup-chatterjee-deepak-birua-debate/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment