धनबाद में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

Meenu | July 20, 2026 | 10:40 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : जिले के एमपीएल ओपी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। 79 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने तिलतोड़िया निवासी एक युवक पर जबरन दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग के कनहरी रोड स्थित रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप; 3 लोग हिरासत में

18 जुलाई की शाम की बताई घटना

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की है। उनके अनुसार, वह अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। बुजुर्ग महिला ने अपने आवेदन में दावा किया है कि घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित हैं। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।

FIR की प्रक्रिया जारी, आरोपी से पूछताछ

एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें