धनबाद: 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या, लोहा चोरी के विवाद की आशंका

Rupa Kumari | November 28, 2025 | 01:30 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : धनबाद के इष्ट बस्ता कोला इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाबालिग को पत्थर से कुचलकर मार दिया गया। पुलिस ने हत्या के पीछे लोहे की चोरी को लेकर विवाद की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने 10 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार, DBT से 1000 करोड़ की बड़ी सौगात

पुलिस जांच में जुटी

घटना स्थल पर डीएसपी लो इन ऑर्डर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें