मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में बड़ा हादसा टला: सड़क पर गिरा 11KV बिजली तार, करंट से 3 मवेशियों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब 11 केवी का हाई वोल्टेज बिजली तार अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन समय रहते लोग दूर हट गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जर्जर बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिरा और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में तीन मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भीड़ समय पर नहीं हटती, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

यह भी पढ़ें :पटना के गर्दनीबाग में 4 मई को पंचायत सचिवों का विशाल धरना, हड़ताल 21वें दिन

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में कई जगहों पर बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां हाई वोल्टेज तार गिरने से लोगों की जान जा चुकी है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन से जर्जर तारों को जल्द बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-panchayat-secretary-strike-gardnibagh-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment