धनबाद : 110 फीट ऊंचा पूजा पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

Rupa Kumari | September 27, 2025 | 03:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : तिरुपति बालाजी मंदिर थीम पर बने 110 फीट ऊंचे भव्य पूजा पंडाल का शुक्रवार को अचानक ढहना किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं था। लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पंडाल के गिरने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत है।

घटना का विवरण

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंडाल की नींव कमजोर थी और लगातार हो रही बारिश ने इसकी संरचना को और अधिक कमजोर कर दिया था। शुक्रवार को अचानक पंडाल की दीवारें और छत भरभराकर गिर गईं। संयोग से घटना के समय पंडाल में भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर : कारोबारी से 30 लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुंगेर से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पंडाल निर्माण और दुर्घटना का कारण

भूली बी ब्लॉक में हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस बार आयोजन समिति ने विशेष रूप से विशाल पंडाल निर्माण कराया था। स्थानीय निवासी मिथिलेश पासवान ने बताया कि यह पंडाल पिछले एक महीने से निर्माणाधीन था, लेकिन बेस कमजोर होने के कारण लगातार बारिश और तेज हवा के चलते अस्थिर हो गया और गिर गया। शहर के अन्य इलाकों में भी छोटे हादसे दर्ज हुए हैं। मटकुरिया और सरायढेला में बने लाइट गेट गिर गए, लेकिन इनमें भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

आगे की योजना

पूजा समिति ने मलबा हटाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पूजा जारी रखने पर विचार किया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें