मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में रेलवे ट्रैक से 45 वर्षीय युवक का शव बरामद, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारियातू जागीर गांव निवासी अजय कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अजय कुमार सिंह के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे मौत का निश्चित कारण नहीं माना है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : रांची में त्योहारों पर जगमगाएंगी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट 48 घंटे में होंगी ठीक; टोल फ्री नंबर जारी

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अजय कुमार सिंह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातम का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment