मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डायन बताकर मां-बेटे को जिंदा जलाने का आरोप, 12 लोगों ने किया सरेंडर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कथित अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके बच्चे को डायन होने के शक में पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगा है। इस घटना में मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

आरोपियों ने थाने में किया आत्मसमर्पण

घटना के अगले दिन सभी 12 आरोपियों कुमारडुंगी थाना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे की वजहों को लेकर सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :सारण में प्रेमी जोड़े से वसूली का आरोप, महिला सिपाही समेत 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अंधविश्वास पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में व्याप्त अंधविश्वास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डायन प्रथा जैसे आरोपों के कारण पहले भी हिंसक घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और किसी भी प्रकार के तनाव को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की बात कही है।

https://samacharpost.live/2026/02/saran-police-viral-video-bribery-two-policemen-suspended/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment