मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डीएवी गांधीनगर बना खो-खो चैंपियन

--Advertisment--

  • डीएवी जोनल राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डीएवी जोनल राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो बालक/बालिका प्रतियोगिता का सफल आयोजन डीएवी हेहल में 10 और 11 अक्टूबर को किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में डीएवी गांधीनगर, रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी इस्पात, बोकारो को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

खिलाड़ियों ने दिखाया उम्दा तालमेल और रणनीति

निर्णायक मुकाबले में डीएवी गांधीनगर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम स्पिरिट, फुर्ती और रणनीति का परिचय दिया। पूरी टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और विपक्षी टीम को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

यह भी पढ़ें : बाहुबली नेता अनंत सिंह आज करेंगे नामांकन दाखिल, समर्थकों के लिए विशेष भोजन और गुलाब जामुन की व्यवस्था

प्राचार्य ने दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा, हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में ये खिलाड़ी विद्यालय ही नहीं, बल्कि झारखंड का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/10/anant-singh-mokama-nomination-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment