मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दरभंगा में डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, बहू को बेहोश कर बदमाश ले गए जेवर और नकदी

--Advertisment--

  • टीवी की आवाज तेज कर वारदात को दिया अंजाम, महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के दरभंगा जिले में एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर हुई सनसनीखेज चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने कथित तौर पर घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव की बताई जा रही है।

डॉक्टर के घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर गुरुवार शाम पांच बदमाश छत के रास्ते घुस गए। उस समय घर में उनकी 22 वर्षीय छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ अकेली थीं। परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि वारदात के दौरान महिला को बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद बदमाशों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

टीवी की आवाज बढ़ाकर की चोरी

बताया गया है कि बदमाशों ने घर का टीवी तेज आवाज में चला दिया ताकि महिला की आवाज बाहर तक न पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने घर के तीन कमरों में रखी दो गोदरेज अलमारियों के ताले तोड़ दिए। करीब 20 मिनट तक घर में तलाश करने के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, टीका, नथिया, झुमका, पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कान के आभूषण, चाबी रिंग सहित कई कीमती वस्तुएं शामिल हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। घायल करिश्मा देवी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment