मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

--Advertisment--

  • राघोपुर इलाके के खेत से बरामद हुआ शव, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना जिले के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके में पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत से शव बरामद होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव का शव राघोपुर इलाके के एक खेत से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक की बहन ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है।

पूर्व मुखिया पर दर्ज थे कई मामले

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कुछ समय पूर्व पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी भी की थी, लेकिन उस दौरान वह नहीं मिले थे। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को मिला नया सरकारी आवास, अब 8 दारोगा राय पथ होगा आधिकारिक निवास

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment