मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छात्र आंदोलन को भाकपा (माले) का समर्थन, JPSC और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से जवाबदेही की मांग

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भाकपा (माले) ने झारखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन को न्यायसंगत और लोकतांत्रिक करार दिया है। पार्टी ने सरकार से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे संवाद स्थापित करने की अपील की है। भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य में JPSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। इसके अलावा भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियां, क्लस्टर सिस्टम और छात्रवृत्ति वितरण में देरी जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों और युवाओं में व्यापक असंतोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार

मनोज भक्त ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनसे तत्काल बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी या टालमटोल उचित नहीं है। सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि वह छात्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।

क्लस्टर सिस्टम और छात्रवृत्ति मुद्दे पर उठाए सवाल

भाकपा (माले) ने मांग की कि राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करे और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने क्लस्टर सिस्टम वापस लेने, लंबित छात्रवृत्तियों का शीघ्र भुगतान करने और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

शिक्षा को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने की मांग

पार्टी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सांप्रदायिक और वैचारिक हस्तक्षेप से मुक्त रखना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। भाकपा (माले) ने शिक्षा नीति के कथित भगवाकरण पर रोक लगाने और विश्वविद्यालयों को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने की भी मांग उठाई। भाकपा (माले) ने स्पष्ट किया कि वह छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्षों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में आगे भी आवाज उठाती रहेगी। पार्टी ने राज्य सरकार से टकराव की राजनीति छोड़कर संवाद, पारदर्शिता और जवाबदेही का रास्ता अपनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : सिमडेगा में घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने की अपील

पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र और युवा रोजगार, शिक्षा और अवसरों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास लोकतांत्रिक संस्थाओं और व्यवस्था में बना रहे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment