मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

QS बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027 में IIM रांची की एंट्री, मैनेजमेंट में एशिया 21वें और बिजनेस एनालिटिक्स में 16वें स्थान पर

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची ने QS Business Master’s Rankings 2027 में अपनी जगह बनाई है। संस्थान को ‘मास्टर्स इन मैनेजमेंट’ (MiM) और ‘मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स’ (MBA-Business Analytics) दोनों श्रेणियों में 201+ ग्लोबल बैंड में रखा गया है। एशिया स्तर पर मैनेजमेंट कार्यक्रम को 21वां और बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रम को 16वां स्थान मिला है। संस्थान के अनुसार, यह उपलब्धि प्रबंधन शिक्षा, अकादमिक गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

पांच प्रमुख मानकों पर हुई रैंकिंग

QS Business Master’s Rankings 2027 में कार्यक्रमों का मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया है। इनमें एम्प्लॉयबिलिटी को 35 फीसदी, एलुमनाई आउटकम्स को 15 फीसदी, वैल्यू फॉर मनी को 20 फीसदी, थॉट लीडरशिप को 20 फीसदी और डायवर्सिटी को 10 फीसदी वेटेज दिया गया है। रैंकिंग में कुल 50 फीसदी वेटेज रोजगार क्षमता और पूर्व छात्रों के करियर परिणामों को दिया गया है। इसके अलावा डिग्री की वित्तीय उपयोगिता, अकादमिक एवं शोध प्रभाव और संस्थान में विविधता को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया है।

रोजगार और एलुमनाई आउटकम्स पर खास जोर

एम्प्लॉयबिलिटी के तहत स्नातकों के रोजगार की संभावनाओं और नियोक्ताओं के बीच कार्यक्रम की धारणा का आकलन किया जाता है। वहीं एलुमनाई आउटकम्स में संस्थान के पूर्व छात्रों की करियर उपलब्धियों और पेशेवर सफलता को देखा जाता है। वैल्यू फॉर मनी में पढ़ाई की लागत और उससे मिलने वाले संभावित मूल्य का आकलन किया जाता है। थॉट लीडरशिप के तहत बिजनेस एजुकेशन में संस्थान के अकादमिक और शोध प्रभाव को देखा जाता है, जबकि डायवर्सिटी में विद्यार्थियों और फैकल्टी की विविधता तथा समावेश को मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया है।

मैनेजमेंट कार्यक्रम में IIM रांची को मिले ये स्कोर

‘मास्टर्स इन मैनेजमेंट’ श्रेणी में IIM रांची को एम्प्लॉयबिलिटी में 37.2, एलुमनाई आउटकम्स में 20, वैल्यू फॉर मनी में 32.7, थॉट लीडरशिप में 32.5 और डायवर्सिटी में 21.8 अंक मिले हैं। वहीं ‘मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स (MBA-BA)’ में संस्थान को एम्प्लॉयबिलिटी में 27.8, एलुमनाई आउटकम्स में 20, वैल्यू फॉर मनी में 27.3, थॉट लीडरशिप में 31.1 और डायवर्सिटी में 25 अंक मिले हैं।

AMBA मान्यता भी हासिल कर चुका है IIM रांची

IIM रांची को हाल ही में Association of MBAs (AMBA) की मान्यता भी मिली है। AMBA की मान्यता को मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं में शामिल किया जाता है। इसके अलावा IIM रांची ने QS World University Rankings की Executive MBA श्रेणी में भी जगह बनाई थी। इस श्रेणी में संस्थान को 201+ ग्लोबल बैंड में रखा गया था और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में 33वां स्थान मिला था। QS Business Master’s Rankings 2027 में नई एंट्री और हालिया अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं के साथ IIM रांची की वैश्विक अकादमिक मौजूदगी से जुड़ी गतिविधियों का दायरा बढ़ा है। संस्थान के अनुसार, इन उपलब्धियों से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूती मिली है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment