मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और निगम कर्मियों में हुई नोकझोंक

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले के स्टेशन रोड क्षेत्र में शनिवार को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।

सामान जब्त होने पर दुकानदारों ने जताया विरोध

नगर निगम की कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों ने सामान जब्त किए जाने का विरोध किया। इसे लेकर निगम कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। कुछ समय के लिए मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया और अभियान आगे बढ़ाया गया।

सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की शिकायत

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment