रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, पहली बार 2 शिक्षाविदों को मिलेगी मानद उपाधि

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची यूनिवर्सिटी का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित होगा। इस बार का समारोह कई मायनों में खास रहने वाला है। यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें एनआईपीए की कुलपति प्रो. डॉ. शशिकला और आईआईएम कोलकाता के निदेशक डॉ. आलोक राय शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 71 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि 3353 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें : BREAKING: JSSC-CGL के 191 चयनित अफसरों को हाईकोर्ट से राहत, नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक

गोल्ड मेडल में छात्राओं ने मारी बाजी

इस बार गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में छात्राएं सबसे आगे हैं। बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर छात्राओं ने बड़ी संख्या में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इससे दीक्षांत समारोह में बेटियों की उपलब्धियां खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रांची यूनिवर्सिटी के इस दीक्षांत समारोह की सबसे बड़ी खासियत दो शिक्षाविदों को पहली बार मानद उपाधि दिया जाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें